एक ट्रेंड तो हम सबने देखा है, हाल के दिनों में कि आजकल हर कोई cryptocurrency की बात करता है। Bitcoin, Ethereum और न जाने कितने और हैं, आपने भी ये नाम तो आपने सुने ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि cryptocurrency सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई तरह की होती है? कुछ लोग बस एक हीस समझते हैं,
आज मैं आपको बिल्कुल सरल भाषा में बताऊंगा कि cryptocurrency कितने प्रकार की होती है। इतनी आसान भाषा में कि आपके दादा-दादी भी समझ जाएं। बहुत मैंने रिसर्च करने के बाद में, इस आर्टिकल को लिख रहा हूँ, तो क्वालिटी बिलकुल जबरदस्त होगा, ओके,

Table of Contents
पहले समझ लीजिए – Cryptocurrency है क्या?
सबसे पहले यह जान लीजिए कि cryptocurrency एक तरह का digital पैसा है। डिजिटल करेंसी के ऊपर मैंने एक आर्टिकल लिखा हैं, आप उसको देख सकते हैं, वैसे आते हैं, इस आर्टिकल पर, तो जैसे आपकी जेब में नोट होते हैं, वैसे ही यह internet पर होता है। लेकिन इसे आप छू नहीं सकते, सिर्फ अपने mobile या computer में देख सकते हैं।
इसे कोई सरकार नहीं चलाती। यह एक खास technology से बनता है जिसे blockchain कहते हैं। लेकिन अभी हम technical बातों में नहीं जाएंगे। चूँकि जैसा कि मैंने आपसे वादा किया हैं, इतना सिंपल भाषा में बताऊंगा कि आपकी दादी भी समझ जायेगी|
Cryptocurrency के मुख्य कितने प्रकार के होते हैं?
1. Bitcoin
Bitcoin सबसे पहली cryptocurrency है। 2009 में यह शुरू हुई थी। आप इसे cryptocurrency का बादशाह कह सकते हैं।
जैसे सोना कीमती होता है, वैसे ही Bitcoin भी बहुत कीमती माना जाता है। लोग इसे खरीदते हैं और जब कीमत बढ़ती है तो बेच देते हैं।
Bitcoin की खासियत यह है कि इसकी संख्या सीमित है। सिर्फ 2.1 करोड़ Bitcoin ही बन सकते हैं, इससे ज्यादा नहीं। इसीलिए यह कीमती है। यही cryptocurrency की खासियत भी होती हैं, कि उसको आप ज्यादा नहीं कर सकते,

2. Altcoins क्या हैं?
Bitcoin के बाद जो भी cryptocurrency बनी, उन सबको Altcoins कहते हैं। यानी Alternative Coins – दूसरा विकल्प।
इनमें सबसे मशहूर हैं:
Ethereum – यह सिर्फ पैसे भेजने के लिए नहीं है। इस पर आप applications भी बना सकते हैं। जैसे mobile पर apps होते हैं, वैसे ही। समझे आप|
Ripple (XRP) – यह खासकर बैंकों के लिए बना है। पैसे एक देश से दूसरे देश भेजने में मदद करता है।
Litecoin – यह Bitcoin की तरह ही है, लेकिन थोड़ा तेज और सस्ता भी होता हैं|
Cryptocurrency की सबसे बड़ी समस्या यह है कि इनकी कीमत बहुत बदलती रहती है। आज ₹1 लाख की है, कल ₹50,000 की हो जाए। शायद अगर मैं सही से याद कर पा रहा हों, तो एक अमेरिका के बहुत बड़े इन्वेस्टर रहे हैं, उन्होंने बोला था, कि मेरे को कोई बहुत कम में भी दे न, तब भी, मैं Cryptocurrency में इन्वेस्ट नहीं करूँगा, उसका reddit ka discussion और उसके बाद में, ट्विटर पर जो इसके बारे में बात हुआ हैं, वो लगा दूंगा ताकि आप समझ पाएं, तो अलग-अलग लोगों का अलग सोच होता हैं, कोई कहता है कि Cryptocurrency में इन्वेस्ट नहीं करो, तो एलोन मुस्क जैसे अरबपति इसको प्रमोट भी करते हैं|

दुनिया भर में कुल मिलाकर कितनी cryptocurrencyहैं?
आज की date में दुनिया में 10,000 से ज्यादा अलग-अलग cryptocurrency हैं। हर दिन नई-नई आ रही हैं। तो सब का तो नाम लिखना लगभग असंभव है, जो भी मुख्य था, वह मैंने आपको बता दिया, वैसे आर्टिकल अभी बाकी हैं, आप जुड़े रहिये,
जो भी मैंने ऊपर Cryptocurrency का नाम बताया हैं, वही सिर्फ 100-200 ही असली में popular और भरोसेमंद हैं। बाकी तो आते हैं और चले जाते हैं।
कौन सी अच्छी है?
यह सवाल बहुत मुश्किल है। हर cryptocurrency का अपना काम और फायदा है। मैंने यहाँ आपका Financial advisor नहीं हूँ, तो मैं इसका जावाब तो नहीं दे सकता हूँ, लेकिन
अगर आप सिर्फ investment करना चाहते हैं, तो Bitcoin और Ethereum सबसे safe माने जाते हैं। लेकिन याद रखिए – cryptocurrency में risk बहुत है। पहले खूब नॉलेज गठेर कीजिये, बड़े-बड़े लोगों को पढ़िए फिर अगर आपको इसमें इन्वेस्ट करना हैं, तो सुरक्षित तरीके से रिस्क को धयान में रखते हुए इन्वेस्ट कीजिये |
कुछ सावधानियां जो आपको जाननी चाहिये |
Cryptocurrency में पैसा लगाने से पहले ये बातें याद रखिए कि –
- कीमत बहुत उतार-चढ़ाव करती है
- सरकार की guarantee नहीं है
- scam और धोखाधड़ी का डर रहता है
- सिर्फ वही पैसा लगाइए जो आप गंवा सकें
- अच्छे से research कीजिए
तो दोस्तों, यह थी cryptocurrency के अलग-अलग प्रकारों की जानकारी। सरल भाषा में कहें तो – Bitcoin सबसे पुराना है, बाकी सब उसके बाद आए। कुछ stable हैं, कुछ private, कुछ मजाक में बने।
लेकिन याद रखिए, यह सब बहुत नया है। अभी पूरी तरह समझ नहीं आया है कि आगे क्या होगा। इसलिए समझदारी से काम लीजिए। खूब पहले रिसर्च कीजिये, वैसे अगर आप जानना चाहते है कि cryptocurrency को फाउंड किसने किया और कहाँ है वो, इसके ऊपर भी मैं आर्टिकल लिख सकता हूँ, चूँकि जिस बन्दे में cryptocurrency को फाउंड किया, उसको आज तक पता ही नहीं चला कि वह है कौन, वह दुनिया के 20 रिचेस्ट में उसका नाम आता हैं, तो आप कहेंगे तो, मैं एक और आर्टिकल उसके बारे में लिखुगां, बाकी आज के लिए,
आपको यह article कैसा लगा? Comment करके जरूर बताइए। और हाँ, किसी को मदद लग सकती है तो share जरूर कीजिएगा! इससे मेरा अर्तिच्के ला भी थोडा भला हो जाएगा, और भी मैंने ऐसे टॉपिक पे, फाइनेंस related Topic पे बहुत सारे आर्टिकल लिखे हैं, तो आप उसको भी देख सकते हैं | मैं उन सब का भी लिंक दे दूंगा |