आपने कभी अपने parents से पूछा है कि उन्होंने अपनी retirement के लिए कितना save किया है? अगर पूछा होगा, तो जवाब शायद थोड़ा uncomfortable रहा होगा। अगर आपने पूछा है तो, सच तो यह है कि भारत में सिर्फ 23% लोग ही retirement के लिए actively save कर रहे हैं – यानी 100 में से सिर्फ 23! बाकी 77% लोग या तो planning ही नहीं कर रहे, या फिर सोच रहे हैं कि “कुछ न कुछ हो जाएगा”।
आज मैं आपको बताऊंगा बिलकुल विस्तार से, कि आखिर क्यों हम Indians, जो बचत के मामले में world famous हैं, retirement planning में इतने पीछे हैं। यह सिर्फ पैसे की कमी नहीं है – यह हमारी सोच, हमारी culture, और हमारे behavioural patterns की भी कहानी है।

Table of Contents
The Shocking Reality: आंकड़े जो चौंका देंगे
पहले कुछ facts देख लीजिए जो शायद आपको surprise करें:
Grant Thornton की एक हालिया study के मुताबिक, 55% से ज्यादा Indians चाहते हैं कि उन्हें retirement में हर महीने ₹1 लakh से ज्यादा मिले। लेकिन reality check – वही लोग अपनी income का सिर्फ 1-5% retirement के लिए save कर रहे हैं। यह ऐसा है जैसे आप ₹1 crore की car खरीदने का सपना देख रहे हो लेकिन हर महीने सिर्फ ₹500 save कर रहे हो!
और यह सुनिए – 45% लोगों को यह भी नहीं पता कि retirement के बाद उनके पास कितना पैसा होगा। सोचिए, आप 30-40 साल काम करोगे, लेकिन यह नहीं जानते कि retire होने के बाद कितने पैसे होंगे। यह तो ऐसा हुआ जैसे बिना destination जाने सफर शुरू कर दिया!
Max Life और KANTAR की India Retirement Index Study में सामने आया कि 90% urban Indians को regret है कि उन्होंने retirement planning जल्दी शुरू नहीं की। और सबसे डरावना stat – 1 out of 3 urban Indians को डर है कि उनकी savings retirement के 5 साल के अंदर ही खत्म हो जाएगी। मतलब इतना भयावह बात है यह |
Cultural Mindset: “बच्चे देख लेंगे” की Mentality
अब असली बात करते हैं – हमारी Indian mentality क्या है retirement को लेकर?
1. Children as Retirement Plan
भारत में generations से यह belief चलता आ रहा है – “हमने बच्चों की परवरिश की, उन्हें पढ़ाया-लिखाया, शादी करवाई…अब बुढ़ापे में वो तो हमारा ख्याल रखेंगे ही।” यह एक unspoken social contract है। यह बूढे लोग सोचते है ,
लेकिन आज की reality बिल्कुल अलग है, अब पहले जैसा नहीं रहा ,
- Young generation अपने career के लिए दूसरे शहरों या देशों में settle हो रही है
- Nuclear families का trend बढ़ रहा है – joint family system टूट रहा है
- आज के बच्चों के ऊपर पहले से ही बहुत financial burden है – EMI, education loans, अपने बच्चों की education
- 26% Indians ने माना कि वो अपने बच्चों पर dependent नहीं होना चाहते – यह एक profound shift है उस culture में जहां पहले यह normal था

मैं आपको एक real scenario बताता हूं। मेरे एक Uncle थे जिन्होंने अपनी पूरी savings अपने दो बेटों की engineering और MBA education में लगा दी। Retirement के वक्त उनके पास सिर्फ PF का पैसा था। एक बेटा US में settle हो गया, दूसरा Bangalore में। अब 70 की उम्र में वो अपने छोटे से PF pension पर गुजारा कर रहे हैं, क्योंकि बच्चों के पास खुद की जिम्मेदारियां हैं।
यह नहीं कि बच्चे बुरे हैं – बस circumstances बदल गई हैं। आपके बच्चे आपकी retirement plan नहीं हो सकते। उनका भी अपना बच्चे को देखना है|
2. “Abhi Time Hai” Syndrome
हम Indians में एक बहुत बड़ी problem है – procrastination। 25 साल का आदमी सोचता है, “अभी तो मैं young हूं, 35 के बाद सोचूंगा।” 35 का सोचता है, “बच्चों की education settle हो जाए, फिर dekhunga।” 45 का सोचता है, “अब तो 10-15 साल ही बचे retire होने में, क्या फर्क पड़ेगा?”
The Max Life study में पाया गया कि लोग मानते हैं retirement planning late 20s में शुरू होनी चाहिए, लेकिन actually शुरू करते हैं बहुत बाद में। यह gap है जो compound interest के magic को miss करवा देता है।
मैं आपको simple math बताता हूं:
- अगर 25 साल की उम्र से ₹5,000/month invest करो (12% return), तो 60 तक ₹3.5 करोड़ बनेंगे
- अगर वही 35 साल से शुरू करो, तो सिर्फ ₹1 करोड़ बनेगा
- 45 साल से शुरू करोगे तो मुश्किल से ₹25 लakh
देखा? 10 साल की delay ने आपके retirement corpus को एक तिहाई कर दिया!
बस केवल सरकारी नौकरी वाले ही सही से reitrement plan कर पाते हैं, बाकी तो, बस, लेकिन सरकारी नौकरी वाले भी, सरकार उनके लिए करती हैं, जैसे NPS ऐसे कुछ चीजों के द्वारा |
तो कुल मिला के अंत में बात यही है कि मैं सच बता रहा हूं – retirement planning भारतीयों के लिए सबसे neglected financial goal है, और इसकी वजह सिर्फ पैसे की कमी नहीं है। यह हमारी cultural conditioning है कि “बच्चे देख लेंगे”, यह हमारा behavioral bias है कि “अभी time है”, और यह हमारा overconfidence है कि “manage हो जाएगा।”
लेकिन reality यह है कि आने वाले 10-20 सालों में, India में एक retirement crisis आने वाला है। 65+ population fastest growing segment है, लेकिन सिर्फ 24% elderly को कोई pension मिलती है। बाकी 76% का क्या? जैसा कि ऊपर हमने चर्चा किया कि Nuclear faimly का ट्रेंड बढ़ रह हैं, तो आगे चल के जो बूढ़े लोग हैं, उनके बच्चे भी उनसे मुंह मोड़ने वाले हैं,
देखिए, मैं यह नहीं कह रहा कि आप अपने बच्चों के लिए sacrifice मत करो या present में खुश मत रहो। लेकिन balance चाहिए। आप अपने future self को भी उतना ही importance दो जितना आप अपने बच्चों के future को देते हो।
90% लोग regret करते हैं कि उन्होंने जल्दी शुरू नहीं किया। आप उन 10% में आ जाओ जो regret नहीं करते। आज से शुरू करो – चाहे ₹1,000 महीना ही क्यों न हो। Consistency और time आपके सबसे बड़े allies हैं।
आपका retirement आपकी responsibility है – न बच्चों की, न government की। और सबसे important, तो इसको आज ही शुरू कीजिये, देखिये, कौन सा reitiremnet plan सबसे अच्चा हैं |