Loud Budgeting – 2026 का सबसे बड़ा पैसों वाला ट्रेंड जो आपकी जिंदगी बदल सकता है

कभी ऐसा हुआ है कि आप दोस्तों के साथ किसी महंगे रेस्टोरेंट में बैठे हो, और जब बिल आया तो आपके पसीने छूट गए? लेकिन सबके सामने कुछ बोल नहीं पाए हो, ऐसा हुआ है क्या कभी आपके साथ,
अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। देश के करोड़ों लोग यही सब झेल रहे हैं।
लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब एक नया तरीका आया है जो इस परेशानी का सीधा-सीधा हल देता है।
इसका नाम है – Loud Budgeting, आज के आर्टिकल में मैं इसके बारे में ही चर्चा करूँगा, यह थोडा नया हैं, लेकिन आपको समझ में आ जाएगा, बहुत आसानी से |

Loud Budgeting है क्या ?

देखिए, मैं आपको एकदम आसान शब्दों में समझाता हूं।
Loud Budgeting का मतलब है – अपने पैसों की सीमाओं के बारे में खुलकर, जोर से, बिना किसी शर्म या डर के बात करना। पहले क्या होता था कि मान लीजिए आपका दोस्त बोला – “चल यार, इस weekend गोवा चलते हैं!”
आप अंदर ही अंदर घबरा गए – “अरे बाप रे, इतना खर्चा कहां से लाऊं?” लेकिन मुंह से बोले – “यार, उस दिन बहुत काम है” या “तबीयत थोड़ी खराब है।”यानी झूठ। बहाना। टालमटोल।लेकिन Loud Budgeting में आप क्या करते हैं?
सीधा-सीधा बोल देते हैं – “भाई, मेरे बजट में नहीं है अभी। मैं अपना emergency fund बना रहा हूं। कोई और प्लान करते हैं जो सबके बजट में हो?, बस, इतना सरल!
कोई झूठ नहीं। कोई बहाना नहीं। सच्चाई। जो हैं सो हैं|

यह चीज शुरू कहां से हुई ?

यह सब शुरू हुआ TikTok से। हालांकि इंडिया में तो tiktok पर प्रतिबन्ध लगा हुआ हैं, वैसे यह  दिसंबर 2023 की बात है।
एक कॉमेडियन Lukas Battle ने एक वीडियो बनाया। उसमें उसने कहा – “मैं गरीब नहीं हूं, मैं बस loud budgeting कर रहा हूं।,
वीडियो वायरल हो गया। 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। लोगों ने सोचा – “अरे वाह, यह तो कमाल का आइडिया है!”
और फिर क्या था, पूरी दुनिया में यह ट्रेंड फैल गया।
2026 में तो यह इतना लोकप्रिय हो गया कि Google पर इसकी खोज 1,637% बढ़ गई है, मैं आपको गूगल ट्रेंड का भी डाटा लगा दूंगा ताकि आपको समझ में आ जाएँ|

इतना लोकप्रिय क्यों हुआ हुआ यह ट्रेंड |

देखिए भाई, आज की पीढ़ी (खासकर 18-30 साल वाले) के सामने एक बहुत बड़ी समस्या है।
Instagram, Facebook पर हर कोई अमीरी दिखा रहा है। महंगे रेस्टोरेंट, विदेश की यात्रा, डिजाइनर कपड़े – हर तरफ चमक-दमक। लेकिन भीतर-भीतर उनकी लगी पड़ी होती हैं|और आम इंसान सोचता है – “मुझे भी ऐसा ही करना चाहिए। नहीं तो लोग पिछड़ा समझेंगे।, लेकिन सच्चाई क्या है की ज्यादातर लोग इतना खर्च झेल नहीं सकते। फिर भी दोस्तों के दबाव में आकर, समाज की नजरों से डरकर, खर्च कर देते हैं। ठीक हैं, तो
परिणाम क्या होता हैं कि

  • Credit card का कर्ज बढ़ता जाता है
  • रात को नींद नहीं आती
  • तनाव, चिंता, घबराहट
  • कोई बचत नहीं
  • भविष्य अंधकारमय

Loud Budgeting इसी समस्या का समाधान है। यह आपको सिखाता है कि दिखावे की जिंदगी से बाहर आओ, अपनी असलियत को स्वीकार करो, और अपनी पैसे खर्च करने का जो सीमाओं के साथ खुलकर जीवन जीन सीखिए |

Loud Budgeting काम कैसे करती है?

सबसे पहले अपना बजट बनाइए, बिना बजट के loud budgeting कैसे करेंगे? तो सबसे पहला काम – बैठिए और हिसाब लगाइए, वैसे बजट के ऊपर भी मैंने एक आर्टिकल लिखा हैं, आप उसको देख सकते हैं |
उसके बाद में महीने की आय में

  • तनख्वाह कितनी है?
  • कोई और आमदनी का जरिया है?
  • कुल कितना आता है?

जरूरी खर्चे अब पहले देख लीजिये

  • घर का किराया या लोन की किश्त
  • बिजली, पानी के बिल
  • खाने-पीने का खर्च
  • आने-जाने का खर्च
  • बीमा की किश्त
  • बच्चों की फीस
  • दवाइयां (अगर कोई बीमारी है)

बचत के लक्ष्य अब आप ध्यान दीजिये –

  • Emergency fund में कितना जमा करना है|
  • किसी बड़ी चीज के लिए पैसे जोड़ रहे हैं|
  • retirement plan करना |

अब उसके बाद क्या क्या करना हिया कि अपने जैसे लोगों का समूह बनाइए, जो भी लाउड बजटिंग में इंटरेस्ट रखते हैं, Loud budgeting तब और आसान हो जाती है जब आपके दोस्त भी इसी सोच के हों।
अपने मित्रों को भी भी बताइए इसके बारे में और इसके फायदे भी बताइए, तो ऐसे करके के आपको लाउड बजटिंग कर देना हैं |

Loud Budgeting के फायदे  कौन से हैं ?

1. तनाव बहुत कम हो जाता है

सच बताऊं? पैसों की चिंता सबसे बड़ी चिंता होती है।
American Psychological Association की एक शोध के अनुसार, अमेरिका में पैसा तनाव का नंबर 1 कारण है। और भारत में तो स्थिति और भी खतरनाक हैं, स्ट्रेस, यह हर जगह का प्रॉब्लम हैं,
जब आप अपनी लिमिट जान लेते हैं, तो आप उतना पैसा खर्च नहीं करते हैं |

2. FOMO (छूट जाने का डर) से मुक्ति मिलती है

FOMO – Fear Of Missing Out। यानी कुछ छूट जाने का डर।
यह आज की पीढ़ी की सबसे बड़ी समस्या है।
Social media पर सब अमीरी दिखा रहे हैं। और आप सोचते हैं – “मैं क्या कर रहा हूं? मुझे भी यह सब करना चाहिए।”
Loud budgeting आपको JOMO सिखाती है – Joy Of Missing Out!, यह नया शब्द है लेकिन आपको मज़ा आता होगा, यह सुनकर, ठीक
यानी छूट जाने की खुशी!
हां, आप उस महंगी यात्रा पर नहीं गए। लेकिन आपने अपने emergency fund में पैसे जमा किए। और यह भविष्य में आपको ज्यादा खुशी देगा।

Loud Budgeting के कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स क्या हैं |

  • 1,637% वृद्धि हुई हैं पिछले 1 साल में “loud budgeting” की Google खोजें International level पर 1,637% बढ़ी हैं!
  • Gen Z अग्रणी: Gen Z (18-26 साल के लोग) इस ट्रेंड को सबसे ज्यादा अपना रहे हैं।,

Loud budgeting सिर्फ पैसे बचाने के बारे में नहीं है। यह है अपनी जिंदगी का नियंत्रण अपने हाथों में लेने के बारे में है, तो शर्मना नहीं है ठीक हैं,
यह है यह समझने के बारे में कि सफलता का मतलब शानदार रेस्टोरेंट या महंगी यात्राएं नहीं हैं। सफलता का मतलब है Financial freedom भी होता हैं,

Leave a Comment