PPF Account क्या है? — 15 साल में ₹40 लाख Tax-Free कैसे बनाएं और कौन सी 5 Mistakes से बचें

अगर आप किसी experienced investor से पूछें कि “एक ऐसा investment बताओ जो guaranteed return दे, tax-free हो, और पूरी तरह safe हो” — तो ज्यादातर लोग PPF का नाम लेंगे।
PPF यानी Public Provident Fund। यह India की सबसे पुरानी और सबसे trusted savings scheme में से एक है। 1968 में इसे launch किया गया था। 50+ साल से लोग इसमें invest करते आए हैं।
लेकिन सच यह है कि बहुत लोगों को PPF के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। कुछ लोग इसे सिर्फ “tax saving का option” समझते हैं। जबकि PPF इससे कहीं ज्यादा है।
चलिए, सब कुछ detail में समझते हैं।

PPF क्या है?

PPF एक government-backed long-term savings scheme है जिसे Ministry of Finance, Government of India run करती है।
इसमें आप minimum ₹500 से लेकर maximum ₹1,50,000 प्रति वर्ष invest कर सकते हैं। पैसे एक साथ भी डाल सकते हैं या किश्तों में भी डाल सकते है,आपकी मर्जी के ऊपर है ।
PPF की तीन सबसे बड़ी खासियतें हैं जो इसे unique बनाती हैं:

  • पहली — EEE Status: PPF पर जो interest मिलता है वह पूरी तरह tax-free है। जो amount mature होती है वह tax-free है। और Section 80C के under investment पर tax deduction भी मिलती है। Finance की भाषा में इसे “Exempt-Exempt-Exempt” कहते हैं।
  • दूसरी — Government Guarantee: PPF में जमा पैसा पूरी तरह safe है क्योंकि इसे Indian government guarantee देती है। कोई भी bank FD में ₹5 लाख तक ही insured होता है, लेकिन PPF में कोई limit नहीं है।
  • तीसरी — Attachment से Protection: PPF account को court order से भी attach नहीं किया जा सकता। यानी अगर आप पर कोई debt है या court case है, तो creditors आपके PPF पैसे नहीं छू सकते।

PPF Interest Rate 2026: कितना मिल रहा है?

PPF की interest rate हर quarter में government review करती है।
Current PPF Interest Rate: 7.1% per annum
यह rate January-March 2026 quarter के लिए है। Government quarterly basis पर इसे revise कर सकती है।
PPF interest को compound annually calculate किया जाता है — यानी हर साल interest, principal में जुड़ता है और अगले साल उस total पर interest मिलता है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि PPF में interest monthly basis पर calculate होता है, लेकिन credit annually होता है यानी 31 March को क्रेडिट होता है|
और सबसे important rule जो सबको जाननी चाहिए वो यह है कि हर महीने की 5 तारीख से 31 तारीख के बीच जो minimum balance होता है, उस पर interest मिलता है।
इसका मतलब यह है कि अगर आप हर महीने पैसे PPF में डालना चाहते हैं, तो 5 तारीख से पहले डालें। इससे उस month का full interest मिलेगा।

15 साल में ₹1.5 लाख annually invest करने पर कितना मिलेगा?

Total investment: ₹22,50,000 7.1% interest rate पर 15 साल बाद यह हो जाता है  approximately ₹40.68 लाख
यानी ₹22.5 लाख invest करने पर ₹18 लाख से ज्यादा interest, और वह सब tax-free होगा|

PPF Account कैसे खोलें?

PPF account आप दो जगहों पर खोल सकते हैं।

  • पहला — Post Office में: किसी भी India Post branch में PPF account खुल जाता है। खासकर छोटे शहरों और गाँवों में जहाँ bank की facility कम है, वहाँ Post Office PPF बेहतर option है।
  • दूसरा — Authorized Banks में: SBI, PNB, Bank of Baroda, Canara Bank जैसे public sector banks और ICICI, HDFC जैसे कुछ private banks में PPF account खुलता है।

Online PPF Account खोलने का Process:

  • Step 1: अपने net banking में login करें।
  • Step 2: “PPF Account Open” option ढूंढें। SBI में यह “Investment” section में मिलता है।
  • Step 3: KYC details fill करें — Aadhaar, PAN mandatory है।
  • Step 4: Nominee add करें।
  • Step 5: पहली deposit करें (minimum ₹500)।
  • Step 6: Account तुरंत activate हो जाता है। Passbook या statement download कर सकते हैं।

Documents needed:

  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Passport size photo
  • Bank account details

Important: एक व्यक्ति के नाम पर सिर्फ एक PPF account हो सकता है। दो accounts hold करना illegal है हमारें अपने देश भारत में  |

PPF के Important Rules — जो हर किसी को पता होने चाहिए

Tenure: 15 साल

PPF का minimum tenure 15 साल है। यानी account खोलने के 15 साल बाद mature होता है। लेकिन आप चाहें तो इसे 5-5 साल के blocks में extend करते रहिए, कोई प्रॉब्लम नहीं है|

Minimum Deposit: ₹500 per year

हर financial year में कम से कम ₹500 डालना जरूरी है। अगर किसी साल आपने deposit नहीं किया तो account dormant हो जाता है। Reactivate करने के लिए ₹50 per year की penalty के साथ missed years की minimum amount जमा करनी पड़ती है।

Maximum Deposit: ₹1,50,000 per year

एक financial year (April से March) में maximum ₹1,50,000 ही डाल सकते हैं। इससे ज्यादा जमा करने पर extra amount पर कोई interest नहीं मिलेगा।

Nominations:
PPF में nominee add करना जरूरी है। Nominee आपकी मृत्यु के बाद पैसे claim कर सकता है।

PPF में Partial Withdrawal कब हो सकती है?

PPF 15 साल का lock-in है, लेकिन बीच में पूरा पैसा नहीं निकाल सकते। Partial withdrawal की facility है, लेकिन conditions हैं।
7वें साल से Partial Withdrawal होता है, मतलब Account खोलने के 7 साल बाद partial withdrawal की सुविधा मिलती है।
Withdrawal limit: 4th साल के अंत में जो balance था, उसका 50% ,  या पिछले साल के अंत में जो balance था उसका 50% इनमें से जो कम हो।

Minor के नाम PPF Account खोल सकते है क्या ?

माता-पिता अपने minor बच्चे के नाम PPF account खोल सकते हैं। लेकिन rules हैं –
बच्चे का account और parent का account — दोनों मिलकर maximum ₹1.5 लाख per year ही invest कर सकते हैं। यानी अगर आपने अपने account में ₹1 लाख डाला, तो बच्चे के account में maximum ₹50,000 ही डाल सकते हैं।
बच्चे के 18 साल होने पर account उसके नाम transfer हो जाता है।

PPF vs FD vs Mutual Fund: कहाँ invest करें?

FeaturePPFFDMutual Fund (Equity)
Return7.1% (tax-free)6.5-7.5% (taxable)10-12% (variable)
RiskZeroZeroMedium-High
LiquidityLow (15 yr lock-in)MediumHigh
TaxEEE (fully tax-free)TaxableLTCG 10% after ₹1L
Government guaranteeहाँDICGC ₹5L तकनहीं
Best forLong-term, tax savingShort-medium termLong-term wealth

PPF किसके लिए ideal है:

जो लोग zero risk चाहते हैं, tax बचाना चाहते हैं, और 15 साल की long-term planning कर रहे हैं — जैसे children’s education, retirement।

PPF India के सबसे बेहतरीन investment options में से एक है — खासकर middle-class families के लिए जो guaranteed, tax-free, और safe return चाहते हैं।

हर साल ₹1.5 लाख की PPF investment पर ₹46,800 तक tax बचता है (30% bracket में)। और 15 साल में compound interest का जादू आपकी investment को double से ज्यादा कर देता है।

अगर अभी तक PPF account नहीं है, तो आज ही online open करें।

FAQ

Q1. PPF में पैसे कब-कब डाल सकते हैं?
कभी भी। एक बार में पूरे ₹1.5 लाख डाल सकते हैं या monthly instalments में।

Q2. 15 साल से पहले account बंद हो सकता है?
Normally नहीं। लेकिन serious illness या बच्चे की higher education के लिए 5 साल बाद premature closure allowed है — 1% penalty के साथ।

Q3. NRI PPF account खोल सकते हैं?
नहीं। NRIs नया PPF account नहीं खोल सकते। पहले से existing account को maturity तक continue कर सकते हैं।

Q4. Online PPF account transfer हो सकता है?
हाँ। एक branch से दूसरे में transfer possible है।

Q5. PPF में nomination change कर सकते हैं?
हाँ। जब चाहें nominee change कर सकते हैं।

Leave a Comment