RBI के नए नियम 2026 — अब bank आपसे नहीं, आप bank से हिसाब माँगेंगे

एक बात बताइए,  क्या आपने कभी ऐसा feel किया है कि loan लिया तो bank ने जकड़ लिया हो  ? जब चाहो बंद नहीं कर सकते, credit score सुधरे तो महीनों लग जाते हैं, और अगर ATM से पैसे नहीं निकले तो bank का जवाब बस यही — “technical issue था सर।”
अगर हाँ, तो 2026 आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।
RBI ने इस साल कुछ ऐसे नियम लागू किए हैं जो सीधे आपकी जेब, आपके loan, और आपके banking experience को बदलने वाले हैं। ये कोई छोटे-मोटे बदलाव नहीं हैं — ये वो structural changes हैं जो पहले banks के favor में थे, अब borrower के favor में आ गए हैं।
चलिए, एक-एक करके सब कुछ समझते हैं।

Credit Score अब हर 7 दिन में update होगा  |

पहले क्या होता था? आप EMI time पर भरते थे, credit card का bill clear करते थे, और फिर महीने भर इंतज़ार करते थे कि CIBIL score सुधरेगा। कभी-कभी तो improvement दिखने में 45 से 60 दिन लग जाते थे। इतने में तो loan की opportunity निकल जाती थी।
अब यह बदल गया है।
RBI के नए नियमों के तहत banks और NBFCs को अब हर महीने चार बार — 7 तारीख, 14 तारीख, 21 तारीख, और 28 तारीख को आपका data credit bureaus को submit करना होगा। मतलब आपका credit score अब practically हर हफ्ते update होगा।

इसका फायदा क्या है? मान लीजिए आपने कोई पुराना बकाया clear किया, या credit card का full payment किया तो उसका positive असर आपके score पर बहुत जल्दी दिखेगा। अगर आप home loan या car loan के लिए apply करने की सोच रहे हैं, तो अब आप पहले अपना score quickly improve करके better terms पर loan ले सकते हैं।

यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है जिन्होंने पहले गलतियाँ की थीं और अब financially disciplined हैं। आपकी मेहनत का reward अब तेज़ मिलेगा। तो मेरे हिसाब से यह फैसला RBI का बहुत अच्छा हैं |

Foreclosure charges खत्म — loan बंद करो, penalty नहीं

यह शायद इन सब नियमों में सबसे बड़ा बदलाव है।

1 जनवरी 2026 से, अगर आपका कोई floating-rate loan है यानी home loan, car loan, personal loan, education loan — तो bank या NBFC अब आपसे foreclosure या prepayment charges नहीं ले सकता।

मतलब? अगर आपके पास अचानक पैसे आ गए और आप loan जल्दी बंद करना चाहते हैं, तो कोई penalty नहीं। अगर किसी दूसरे bank में interest rate कम है और आप loan transfer करना चाहते हैं, तो कोई exit fee नहीं। आप free हैं।

पहले क्या होता था? Banks ऐसे clauses loan agreement में डाल देते थे कि borrower चाहकर भी loan बंद न कर पाए, या करे तो भारी penalty भरे। RBI ने खुद acknowledge किया है कि banks इन charges को “deterrent” की तरह use कर रहे थे ताकि customers कहीं और न जाएं। साफ शब्दों में — यह unfair था।

अब यह नहीं चलेगा।

एक important बात यह भी है कि यह नियम उन floating-rate loans पर लागू होता है जो 1 जनवरी 2026 के बाद sanctioned या renew हुए हों। Fixed-rate loans पर banks अभी भी कुछ charges ले सकते हैं, आप इसके नियम भी पढ़ सकते हैं,  लेकिन वो charges upfront, loan agreement में clearly mention होने चाहिए मतलब कि कोई hidden fees नहीं।

तो अगर आप 2026 में कोई नया loan ले रहे हैं यानी  floating rate वाला — तो यह जानकर रखिए कि आप उसे बिना किसी extra cost के कभी भी बंद कर सकते हैं।

ATM से पैसे नहीं निकले? Bank को ₹100 प्रतिदिन देना होगा

यह सुनकर बहुत लोग चौंक जाते हैं — लेकिन यह बिल्कुल सच है।
अगर आपके account से पैसे debit हो गए लेकिन आपको cash नहीं मिला, तो अब bank को 5 working days के अंदर वो पैसे automatically आपके account में वापस credit करने होंगे। और अगर bank ने यह deadline miss की, तो ₹100 प्रतिदिन के हिसाब से compensation आपको मिलेगा। आपने सही सुना 100 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से|
“Technical issue था” — अब यह excuse काफी expensive पड़ने वाला है।
Accountability का एक real price tag लग गया है। अब bank को सिर्फ माफी माँगने से काम नहीं चलेगा। तो अगर कभी ऐसा हो, तो complaint ज़रूर करिए यह जो है वो आपका हक है।

अब चार nomineesका नियम— परिवार की सुरक्षा और मज़बूत

पहले bank account या locker के लिए एक ही nominee designate कर सकते थे। अब RBI ने इसे बढ़ाकर चार nominees कर दिया है।

यह क्यों ज़रूरी है? अगर आपका primary nominee किसी कारण से claim नहीं कर पाया , या वो भी आपसे पहले गुज़र गए — तो परिवार को बड़ी legal और financial परेशानी होती थी। अब आप multiple nominees designate कर सकते हैं, और यह भी specify कर सकते हैं कि किस nominee को कितना हिस्सा मिलेगा।
यह change छोटा लगता है, लेकिन इसकी importance बहुत बड़ी है, खासकर उन परिवारों के लिए जहाँ account holder के जाने के बाद पैसों के लिए court तक जाना पड़ता था।
अगर आपने अभी तक अपने accounts की nomination नहीं की है, या सिर्फ एक nominee है, तो यह सही वक्त है कि आप अपने bank जाएं और यह update करें। यह छोटा-सा काम आपके परिवार को बहुत बड़े झंझट से बचा सकता है।

Good CIBIL score है? अब 3 साल से पहले भी interest कम करवा सकते हैं

यह एक बेहद practical बदलाव है जो सीधे आपकी EMI पर असर डाल सकता है।
पहले एक धारणा थी , और कुछ banks practically ऐसा ही करते थे कि loan लेने के 3 साल बाद ही interest rate negotiation possible है। लेकिन अब अगर आपका CIBIL score अच्छा है, तो आप 3 साल से पहले भी अपने bank से interest rate review करने के लिए request कर सकते हैं।
यह automatic नहीं है इसके लिए आपको initiative लेनी होगी, bank जाना होगा, request करनी होगी। लेकिन अब bank यह नहीं कह सकता कि “3 साल पूरे नहीं हुए, इसलिए possible नहीं।”
अगर आपका score 750 से ऊपर है और आपने EMIs consistently on time भरी हैं, तो आज ही अपने bank से बात कीजिए। हो सकता है कि आपकी monthly EMI कम हो जाए और overall loan पर लाखों रुपये की बचत हो जाए। यह try करने लायक है।

देखिए, इन सब नियमों को एक साथ देखें तो एक बात बहुत clearly समझ में आती है।

RBI ने यह माना है कि banking system में power imbalance था। Banks अपनी शर्तें थोपते थे, customers बस adjust करते थे क्योंकि उनके पास कोई choice नहीं थी।

अब equation बदल रहा है।

Credit score faster update होगा तो आप अपनी financial health को quickly build कर सकते हैं। Foreclosure charges खत्म होंगे तो आप बेहतर deal के लिए freely switch कर सकते हैं। Bank की accountability बढ़ेगी तो लापरवाही महंगी पड़ेगी। Multiple nominees होंगे तो परिवार की security मज़बूत होगी।

और सबसे बड़ी बात — अगर आप home loan लेने की सोच रहे हैं, तो 2026 उसके लिए एक बेहतरीन वक्त है। कोई exit penalty नहीं, faster credit improvement, और interest negotiation की ज़्यादा power। Reduced interest, better terms — यह सपना अब थोड़ा और करीब आ गया है।

बस एक काम कीजिए अभी — अपना CIBIL score check कीजिए, अपने existing loans की details देखिए, और अगर account में nomination अधूरी है तो उसे complete कीजिए।

और यह information किसी ज़रूरतमंद दोस्त या family member के साथ share ज़रूर करिए इसलिए  क्योंकि जो नियम पता नहीं, उसका फायदा नहीं मिलता। बाकी और भी मैं इसी तरीके के आर्टिकल लाता रहूँगा, अभी के लिए और आज के लिएबस इतना ही |

Leave a Comment